CNBLIVE.COM | ब्रेकिंग न्यूज़
एमसीबी, 03 जुलाई 2026।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। कार्रवाई जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा खड़गवां और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान के दौरान की गई।
खनिज विभाग के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को तहसील खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान 2 ट्रैक्टर गिट्टी तथा 1 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना खड़गवां में सुरक्षित रखा गया है।
वहीं मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में भी अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन कर रहे 2 अन्य ट्रैक्टरों को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है।
खनिज विभाग ने बताया कि जब्त सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
— CNBLIVE.COM
सम्भागीय ब्यूरो हेड – संतोष कुमार सूर्यवंशी
मो.: 6260781992
UAN REG. NO. – CG11D0001136


