@Chhattisgarh//santoshkumar)कोरिया/पटना। टेंगनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर छत गिरने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिस कमरे की छत क्षतिग्रस्त हुई है, उसे बंद कर दिया है। हालांकि, पूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद नहीं किया गया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त कमरे में उपचार कार्य रोक दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन लगभग तैयार हो चुका है। वर्तमान में केवल विद्युत वायरिंग और कुछ छोटे-मोटे निर्माण कार्य शेष हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि शेष कार्य पूर्ण होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन में स्थानांतरित कर नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
BMO ने यह भी बताया कि हादसे में घायल हुई 5 वर्षीय बच्ची की स्थिति अब सामान्य है। उसके सिर पर चोट आई थी, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद वह सुरक्षित है और स्वास्थ्य में सुधार है।
गौरतलब है कि शनिवार को जर्जर भवन की छत का हिस्सा गिरने से गर्भवती महिला के साथ आई 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। घटना के बाद विभाग ने तत्काल सुरक्षा के मद्देनज़र क्षतिग्रस्त कमरे को बंद कर
आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


