सूरजपुर | 07 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशांत सिंघल (अग्रवाल) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
प्रदेश कार्यालय से जारी निष्कासन आदेश में बताया गया है कि 26 जून 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


