@छत्तीसगढ़/संतोष कुमार सूर्यवंशी)नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी भीम सिंह उर्फ बबलू गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जिला जेल बैकुण्ठपुर
थाना पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)
पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना पटना में अपराध क्रमांक 166/2026 अंतर्गत धारा 137(2), 87, 64(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 4 एवं 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना पटना पुलिस द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता के कथनों एवं अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपी भीम सिंह उर्फ बबलू को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय एफ.टी.सी./पॉक्सो न्यायालय बैकुण्ठपुर द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैकुण्ठपुर भेजे जाने का आदेश पारित किया गया।
प्रकरण में पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए उसका तत्काल उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों को आवश्यक विधिक सहायता एवं सुरक्षा भी प्रदान की गई।
कोरिया पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक डिकेशवर कोराम एवं आकाश तथा थाना पटना के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
मुख्य शीर्षक
"नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी भीम सिंह उर्फ बबलू गिरफ्तार"
"पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर जिला जेल बैकुण्ठपुर भेजा गया आरोपी"
"पीड़िता का तत्काल उपचार, पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई"
CG कोरिया "नाबालिग से किया दुष्कर्म.... आरोपी बबलू गिरफ्तार.... देखें?
June 16, 2026
Share to other apps


