CG कोरिया "आख़िर सच कौन बोल रहा है...? पत्नी ने रो रो कर बताई आप बीती...दर्दनाक मौत की खुलासा कौन करेगा...देंखे videos?

CG कोरिया "आख़िर सच कौन बोल रहा है...? पत्नी ने रो रो कर बताई आप बीती...दर्दनाक मौत की खुलासा कौन करेगा...देंखे videos?



बैकुंठपुर (कोरिया)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवांरांवां में जमीन विवाद के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रास्ता छोड़ने को लेकर हुए विवाद में उसके छोटे भाई ने कथित रूप से मारपीट की, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ललित कुशवाहा (लगभग 35 वर्ष) अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई शारदा कुशवाहा भी पास में मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, एक ट्रैक्टर निकलने लायक रास्ता छोड़ने की बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।


मारपीट के बाद ललित कुशवाहा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पटना थाना में दी गई। परिजनों का आरोप है कि गंभीर मामला होने के बावजूद तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। घटना के लगभग तीन दिन बाद ललित कुशवाहा की मृत्यु हो गई।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते उनके पति के साथ घर में बंद कर गंभीर मारपीट की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है।


पुलिस का पक्ष

पटना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मृत्यु के कारणों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग का पक्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के बीएमओ ने भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सकीय स्थिति और मृत्यु के कारणों पर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सबसे छोटी बेटी की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक 


> नोट: इस समाचार में लगाए गए आरोप परिजनों के कथनों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।(सूत्र)

CNBLIVE NEWS

संवाददाता: संतोष कुमार सूर्यवंशी

📞 6260781992

🌐 www.cnblive.com

UAN REG. NO.: CG11D0001136

To Top