अंबिकापुर में महिला की हत्या का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तारI

अंबिकापुर में महिला की हत्या का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तारI

शशि रंजन सिंह

*शशी रंजन सिंह* 

*अंबिकापुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*, , शहर के श्रद्धानंद चौक के पास रिंग रोड स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर 3 अप्रैल को मिली 42 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के 8वें दिन पुलिस ने आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
3 अप्रैल की सुबह सड़क किनारे स्थित मछली दुकान में महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति देर रात महिला के साथ घूमता दिखाई दिया, जो बाद में दुकान के पीछे जाता नजर आया।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई। वारदात के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में टीम गठित की और उस पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चिरमिरी क्षेत्र में देखा गया है, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
महिला के बारे में जानकारी
पुलिस के अनुसार मृतका लखनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे के साथ शहर के गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। महिला इधर-उधर घूमकर कबाड़ बीनने का काम करती थी।
जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित था

4 टीमों को तलाश में लगाया गया था
सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

To Top