जीवन दीप समिति व छोटे पांव मजबूत कदम के शिविर में 59 बने रक्तवीरI

जीवन दीप समिति व छोटे पांव मजबूत कदम के शिविर में 59 बने रक्तवीरI

शशि रंजन सिंह

*शशी रंजन सिंह* 

*सूरजपुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--* दूसरों को जीवन देने की भावना के साथ 59 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर में आयोजित इस रक्तदान शिविर का आयोजन छोटे पांव मजबूत कदम और जीवन दीप समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में रक्तदाताओं को “रक्तवीर सम्मान” से सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित यह दूसरा रक्तदान शिविर था। रक्तदान को लेकर युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दस से अधिक बार रक्तदान करने वाले नियमित दाताओं तथा महिला रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अभियोजन अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी चंदौरा मनोज कुमार सिंह, मुकेश गर्ग, नीलम रजक सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ी महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की।
शिविर में पहुंचे सूरजपुर जिले के सीएमएचओ डॉ. कपिल पैंकरा ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और इस तरह के जागरूकता शिविर समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
अभियोजन अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान करना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना दोनों ही पुण्य कार्य हैं। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर बेहद जरूरी हैं और लोगों को यह भ्रम छोड़ देना चाहिए कि रक्तदान से शरीर को नुकसान होता है।
संस्था के संयोजक राकेश मित्तल ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को भयमुक्त करना है।
पिता-पुत्र और पति-पत्नी ने भी दिखाई भागीदारी
शिविर में नगर के व्यापारी मुकेश गर्ग ने अपने पुत्र संस्कार गर्ग के साथ रक्तदान किया। पुलिस विभाग के विवेक पांडेय और उनकी पत्नी लक्ष्मी पांडे, प्रमोद नाविक और उनकी पत्नी आंचल नाविक ने भी रक्तदान किया। लक्ष्मी पांडे और आंचल नाविक का यह पहला रक्तदान था, जिसे उन्होंने प्रेरणादायक अनुभव बताया।
इसी प्रकार एक ही परिवार के तीन सदस्यों—अनिल मित्तल, अमित मित्तल और अंकित मित्तल—ने भी रक्तदान कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।
अधिकारी-कर्मचारी भी रहे आगे

शिविर में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। थाना प्रभारी मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक अवधेश कुशवाहा, विवेक पांडे, शिक्षक शेखर यादव, आईटीआई के दिनेश पटेल, स्वास्थ्य विभाग के राजेश वर्मा, कृषि महाविद्यालय के डॉ. उमेश जायसवाल, डॉ. चेनेश पटेल, डॉ. रोमिला खेश, सहायक प्राध्यापक अंकुश केरकेट्टा और पीटीआई आकाश सिंह राजपूत सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।
दिव्यांग श्यामसाय पैंकरा बने प्रेरणा

ग्राम पंचायत खजुरी के निवासी श्यामसाय पैंकरा, जो दृष्टिबाधित हैं, ने भी शिविर में रक्तदान किया। नियमित रूप से रक्तदान करने वाले श्यामसाय को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान उन्हें आत्मसंतोष देता है और सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए।
शिविर के अंत में ब्लड बैंक की टीम और स्थानीय कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सराहनीय योगदान दिया।
To Top