युवा मोर्चा मंडल जरही में नई जिम्मेदारी, अंकित सिंह बने मंडल मंत्रीI

युवा मोर्चा मंडल जरही में नई जिम्मेदारी, अंकित सिंह बने मंडल मंत्रीI

शशि रंजन सिंह


*शशी रंजन सिंह* 

*सूरजपुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल जरही में संगठन विस्तार के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में अंकित सिंह को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से बताया गया कि अंकित सिंह लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से मंडल की गतिविधियों में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंकित सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
अंकित सिंह ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
To Top