*शशी रंजन सिंह*
*सूरजपुर( सी. एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लवकेश पैकरा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लवकेश पैकरा वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और क्षेत्र में एक सक्रिय, जुझारू एवं जनहित से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहचान है।
उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा संगठन, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ करेंगे।
बताया गया कि लवकेश पैकरा लंबे समय से किसानों की समस्याओं, कृषि विकास एवं ग्रामीण उत्थान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनके अनुभव का लाभ किसान मोर्चा को मिलेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान होगी।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, जैसे फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, सिंचाई एवं कृषि आधारित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही किसानों की समस्याओं को संगठन एवं शासन स्तर तक पहुंचाने में भी वे प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
लवकेश पैकरा की नियुक्ति से जिले में भाजपा किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं और संगठन के भविष्य को लेकर सकारात्मक वातावरण बना हुआ है।
