CG कोरिया "भारतीय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम सजिला यादव ने गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं...उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं... देखें?

CG कोरिया "भारतीय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम सजिला यादव ने गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं...उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं... देखें?


@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

भारतीय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोरिया  राम सजिला यादव ने गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं, बाबा साहब को किया नमन

कोरिया। भारतीय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष  राम सजिला यादव ने 26 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों एवं कोरिया जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है। इसी दिन भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बने संविधान को देश में लागू किया गया, जिसने भारत के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समता और मानव अधिकारों के महान चिंतक थे। उनका संघर्ष और विचार आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

श्री राम सजिला यादव ने कहा कि युवाओं को बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए संविधान की रक्षा, सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अंत में उन्होंने देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति की कामना करते हुए सभी नागरिकों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया।

To Top