*कोरिया | प्रतिनिधि*
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोरिया जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की है। महासभा द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम- पोंडी (बचरा) निवासी राम सजीला यादव को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश 15 जनवरी 2026 को प्रभावी हुआ।
*प्रदेश व संभागीय नेतृत्व की सहमति से हुआ निर्णय*
यह नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव एवं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की अनुशंसा पर की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
*जिला अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र*
महासभा के जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए नवनियुक्त महामंत्री को संगठन की मर्यादा और नियमों के अनुसार कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश एवं संभागीय नेतृत्व को भी भेजी गई है।
*संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी गति*
पदाधिकारियों के अनुसार, श्री राम सजीला यादव की नियुक्ति से कोरिया जिले में महासभा की बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम और संगठन विस्तार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
*समाजजनों ने जताया विश्वास*
नियुक्ति के बाद जिलेभर के यादव समाज के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाजजनों ने विश्वास जताया कि राम सजीला यादव अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा देंगे और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
CG कोरिया "अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा में संगठनात्मक विस्तार....जिले को मिला नया महामंत्री... देखें?
January 16, 2026
Share to other apps


