भाजपा युवा मोर्चा सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष बने अभय तिवारी, छात्र राजनीति से लेकर जिला नेतृत्व तक का प्रेरणादायी सफरI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

भाजपा युवा मोर्चा सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष बने अभय तिवारी, छात्र राजनीति से लेकर जिला नेतृत्व तक का प्रेरणादायी सफरI

शशि रंजन सिंह

*शशी रंजन सिंह* 


*सूरजपुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*,- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला अध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा की गई। इस नई सूची में जरही क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता अभय तिवारी को जिला उपाध्यक्ष जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
अभय तिवारी का संगठनात्मक जीवन वर्ष 2009 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से प्रारंभ हुआ। छात्र जीवन से ही उन्होंने राष्ट्रहित और संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका पहला दायित्व नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रहा, जिसके पश्चात वे नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, जिला संयोजक और वर्ष 2020 तक विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।
वर्ष 2021 से अभय तिवारी भाजपा युवा मोर्चा से जुड़कर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किए। संगठन ने उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला मंत्री का दायित्व सौंपा, जहां उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवा कार्यक्रमों के सफल आयोजन तथा संगठन विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके परिश्रम, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को सम्मान देते हुए अब उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
शैक्षणिक रूप से अभय तिवारी कानून स्नातक (LLB) हैं और वर्तमान में जिला सत्र न्यायालय सूरजपुर में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वर्ष 2010 से उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निरंतर संपर्क बना हुआ है तथा उन्होंने संघ शिक्षा वर्ग प्राथमिक का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है, जिससे उनके व्यक्तित्व में अनुशासन और संगठनात्मक समझ का विकास हुआ है।
नव नियुक्ति पर भाजपा जिला संगठन, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने अभय तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
अभय तिवारी ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिले दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेंगे।
To Top