Crime:- भाभी के साथ जबरदस्ती कर्ताथा देवर, भाभी ने की शिकायत, मां ने किया मना तो किया लहू-लुहान??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime:- भाभी के साथ जबरदस्ती कर्ताथा देवर, भाभी ने की शिकायत, मां ने किया मना तो किया लहू-लुहान??

@दमोह//मध्यप्रदेश!!

 दमोह जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि देवर अपनी भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था। मां के विरोध करने पर उसने हमला कर दिया। यह पूरा मामला हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़र हरदुआ का है।

जानकारी के मुताबिक, मंझला लड़का अपनी बड़ी भाभी से छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर महिला (लड़के की भाभी) ने इसकी शिकायत अपनी सास से की। जब मां ने अपने बेटे को इस बात के लिए मना किया, तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।





@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT