Akshara Singh - जब तक लड़की वेश्या न बन जाए तब तक जुल्म करो... पटना की ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह.. देंखे विडियो
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Akshara Singh - जब तक लड़की वेश्या न बन जाए तब तक जुल्म करो... पटना की ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह.. देंखे विडियो


@बिहार 

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के समर्थन में इंस्टाग्राम पर मंगलवार को पोस्ट डाली। एक्ट्रेस ने लिखा कि ये महिला सशक्तीकरण का जीता जागता नमूना है। बिहार सरकार पर लानत है।


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरी हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि लड़की को तब तक प्रताड़ित करते रहो, जब तक वो वेश्या न बन जाए। बिहार सरकार पर लानत है। सरकार का महिला सशक्तिकरण का यही नमूना है। बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का टी स्टॉल प्रशासन ने हटा लिया था।


एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के समर्थन में इंस्टाग्राम पर मंगलवार को पोस्ट डाली। एक्ट्रेस ने लिखा कि ये महिला सशक्तीकरण का जीता जागता नमूना है। एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रसाशन तक और समाज के ठेकेदार से मीडिया कर्मी तक, सभी तब तक मूकदर्शक बने रहते हैं, प्रताड़ित करते हैं जब तक कि वो लड़की वेश्या न बन जाए। 





@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top