छत्तीसगढ़ में NSUI के 10 पदाधिकारी सस्पेंड,
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ में NSUI के 10 पदाधिकारी सस्पेंड,


@छत्तीसगढ़//रायपुर 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने छत्तीसगढ़ के 10 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पदाधिकारियों के ऊपर संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने का आरोप लगा है। इन 10 पदाधिकारियों में भिलाई से एक आकाश कन्नौजिया का भी नाम है।


प्रदेश सचिवालय राजीव भवन शंकर नगर रायपुर से प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने 15 नवंबर को यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी प्रदेश में कई ऐसे पदाधिकारी हैं, जिन्होंने इन निर्देशों का पालन न करने का काम किया है।


संगठन ने ऐसे करने वाले 10 लोगों का नाम पूरे प्रदेश से चुना है। इसमें भिलाई से आकाश कनौजिया का नाम शामिल है। इसके अलावा अमनदीप भट्टी, पूनम तिवारी, ऐश्वर्या यदु, राजा यादव, आकाश कुर्रे, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी कृतिब्रत मंडल और उमेश शर्मा का नाम शामिल है। इन सभी को एनएसयूआई की सदस्यता व पद की जिम्मेदारी से सस्पेंड किया गया है।




@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top