एस. ई .सी .एल. के कोयलांचल भटगांव क्षेत्र के जरही में मनाया जा रहा भव्य शारदीय नवरात्रI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

एस. ई .सी .एल. के कोयलांचल भटगांव क्षेत्र के जरही में मनाया जा रहा भव्य शारदीय नवरात्रI

शशि रंजन सिंह
जरही:-जिले में नवरात्र पर्व का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत इस साल छोटे स्तर पर ही जगह -जगह आयोजित किया जा रहा है, सूरजपुर जिले के एस ई सी एल के कोयलांचल क्षेत्र भटगांव स्थित भटगांव दुर्गा पंडाल, सक्तिनगर दुर्गा पंडाल और जरही दुर्गा पंडाल में शारदीय नवरात्र के नवे दिन  नृत्य और डांडिया का आयोजन किया जा रहा है और हर साल की तरह शारदेय नवरात्र में नवमी के दिन माँ दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना होती है और इन दिनों में ही नृत्य और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
जिसमे  बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुचते है। शारदेय नवरात्र पर परंपरा का निर्वाह करने कोरोना समक्रमन के दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते आयोजन में सीमित लोगो को ही सामिल किया जा रहा है
07 अक्टूबर से माँ सक्ति कि आराधना और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना कर नृत्य और डांडिया  का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान जरही  के कमेटी प्रमुख अशोक गुप्ता ने बताया कि जरही दुर्गा पंडाल के भव्य पंडाल में विराजी माँ दुर्गा की प्रतिमा बरबस ही अपनी ओर भक्तो को आकर्षित कर रही है और दिन प्रतिदिन जरही में नृत्य में हिस्सा लेने वाले लोगो की संख्या भी कम हुई है, और कमेटी प्रमुख ने यह भी कहा कि जब तक यहाँ रहेंगे तब तक परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।
इसके साथ ही समाज सेवी शशि रंजन सिंह जी से बात करने पर कहा की विजयदासमी के दिन भगवान राम ने लंकापति रावण को पराजित कर धर्म ध्वजा को फहराया।
To Top