हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार...I

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार...I

@बलरामपुर//कमल चंद साहू।। 
भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ क्षेत्रों में मनाते हुए देखा गया है। यह त्यौहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है इस त्यौहार में जनमानस के धर्म पवित्र ग्रंथों से लेकर उभरती हुई एक परंपरागत त्यौहार है जिसमें छोटे-छोटे बच्चों बूढ़े जवान सभी लोग इस त्यौहार को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्यौहार भाद्र मास के कृष्ण पक्ष में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मनाया जाता है यह त्यौहार सर्वधर्म समभाव के तौर पर मनाया जाता है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के पिता जी श्री वासुदेव भगवान को माना जाता है तथा माता यशोदा देवी को माना जाता है धर्म ग्रंथों के अनुसार इनकी माता अपने बच्चे अर्थात श्री कृष्ण भगवान को एक अद्भुत विलक्षण बालक की नटखट से बहुत ही ज्यादा प्रभावित थीं।
भगवान श्री कृष्ण के संबंधित जीवन लीला का वर्णन में साफ तौर पर लिखा गया है कि भगवान श्री कृष्ण बहुत ही पूरे ब्रह्मांड में सर्वश्रेष्ठ होने के बावजूद भी वे अपने सखा श्री सुदामा जी को नहीं भूले थे अपूर्ण मित्रता भावना के साथ आजीवन काल उन्होंने निभाया था। 
इस त्यौहार से संपूर्ण मानव समाज को एक नई मशाल के रूप में प्रज्वलित करती है और समाज में ऊंच-नीच की भावना को एक समरूपता बनाने का कार्य करती है जिससे समस्त मानव समाज एक भेदभाव से उबर कर मित्रता भावना का समावेश को दिखाता है। जिससे समाज की एकता अखंडता तथा देश को एकजुट रहने की शिक्षा प्रवाहित होती है।
To Top