@कुसमी//CNB Live News।।कल दिनांक21/052021भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुसमी मे जो कांग्रेस ने एक गुप्त दस्तावेज(टूल किट) अपने कार्यकर्ताओं और समर्थक बुद्धिजीवियों को भेजकर भारत को दुनिया में बदनाम करने एवं देश की छवि को खराब करने के लिए एक साजिश रची थी । जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। हाल के महीनों में सोशल मीडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है उनमें से अधिकांश इसी गुप्त दस्तावेज (टूल किट)का हिस्सा था।
कांग्रेस के जिस साजिश का खुलासा हुआ है उसकी निंदा के लिए जितने भी शब्द कहे जाए वह कम है मोदी जी और भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई राजनीतिक पार्टी जा सकती है यह सोचकर वितृष्णा हो रही है।
कल ही राज्य के कांग्रेसी सरकार के द्वारा टूल किट से विचलित होकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी एवं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रासहित कई भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठी एफ आई आर की गई है, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के द्वारा इसका पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है।
इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के द्वारा मंडल के अध्यक्ष संजय जयसवाल जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वार शक्ति केंद्रों एवं बूथो पर अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।