कोरिया ..
मौसम विभाग ने 7 मई को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश होने, अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणीका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। वहीं कोरिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगो की मौके पर मौत हो गई। वही 3 घायल बताया जा रहा है। मृतकों में 2 महिला और 2 पुरुष शामिल है। केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिछली स्थित घोड़बंधा की घटना है। गाज गिरने से जिस 4 लोगों की मौत हुई, उनमें 2 सगी बहन शामिल है।
जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के केल्हारी थाना क्षेत्र के बिछली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग चपेट में आ गए। जिसमें से 4 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 2 सगी बहन, एक दमाद और पिता शामिल है। यह घटना उस वक्त घटी, जब सभी लोग धान की रखवाली कर रहे थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई 4 लोगों के मौत पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने गहरा दुख प्रकट कर परिजनों के प्रति सवेंदना व्यक्त की है। वही 2 घायलों के समुचित बेहतर उपचार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
जिन लोगों पर कुदरत का कहर बरपा है, उनमें जयलाल, छोटू उर्फ भूपेंद्र, प्रमिला, शुभद्रा शामिल है। ये सभी आपस में सगी बहन, दमाद और पिता बताए जा रहे हैं। वही घायलों में बुद्धि और सूरजभान का इलाज बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। एक युवक के ठीक होने की खबर है।