CG न्यूज: प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या: वॉट्सऐप स्टेटस में प्रेमिका की हल्दी लगने वाली फोटो लगा लिखा, आज मैं मरूंगा…
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG न्यूज: प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या: वॉट्सऐप स्टेटस में प्रेमिका की हल्दी लगने वाली फोटो लगा लिखा, आज मैं मरूंगा…

👩‍💻 CNBLIVE..✍️
//सीएनबी लाईव।।

बालोद  एकतरफा प्यार में एक प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था। लेकिन अचानक कुछ दिन पूर्व लड़की की शादी किसी दूसरे के साथ हो गई। प्रेमिका से बिछड़ने के वियोग में प्यार में चोट खाए प्रेमी ने सबसे पहले तो बड़ी मात्रा में महुआ की शराब पी लिया और मदहोश होने के बाद अपने व्हाट्सएप पर अपनी प्रेमिका की शादी वाली तस्वीर डालकर मरने की बात लिखते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया।

जानकारी के मुताबिक साल्हेटोला निवासी खेमराज साहू पास के गांव की एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था। मिली जानकारी के अनुसार, खेमराज की उस लड़की से बातचीत भी होती थी लेकिन अचानक कुछ दिन पूर्व लड़की की शादी किसी दूसरे के साथ हो गई। बुधवार सुबह युवक के घर से करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर बबूल के पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली।

प्रथम दृष्ट्या पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है। इसके पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक की पहचान 21 साल के खेमराज साहू के रूप में की गई है। खेमराज साहू रोजी-मजदूरी करता था। वह अपने दादा के वहां रहता था और कुछ दिन पहले ही पास के गांव में रहने वाली उसकी प्रेमिका की शादी हुई थी।

मामले की जानकारी बालोद थाने में पहुंची, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता से दूर अपने दादा के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस मृतक के साथियों से बयान लेगी, तभी मामला और स्पष्ट हो पाएगा।

प्रेमिका से बिछड़ने के वियोग में प्यार में चोट खाए प्रेमी खेमराज ने सबसे पहले तो बड़ी मात्रा में महुआ की शराब पी लिया और मदहोश होने के बाद अपने व्हाट्सएप पर अपनी प्रेमिका की शादी वाली तस्वीर डालकर मरने की बात लिखते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया।



To Top