Chhattisgarh : ओढ़ान सरपंच राजकुमारी कमल ने ग्राम वासियो को दी चैत्र नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं... और क्या कहीं खबर में पढ़िए विस्तार से...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Chhattisgarh : ओढ़ान सरपंच राजकुमारी कमल ने ग्राम वासियो को दी चैत्र नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं... और क्या कहीं खबर में पढ़िए विस्तार से...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@छत्तीसगढ़//सीएनबी लाइव न्यूज़।।
ग्राम पंचायत ओढ़ान के सरपंच राजकुमारी कमल ने बताया कि हिंदू नव वर्ष का हमारी भारतीय संस्कृति में प्रभाव एवं हिंदू नव वर्ष का सबसे बड़ा पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष का पर्व है।
 हिंदू नव वर्ष चार प्रमुख बिंदुओं को लेकर  हिंदू धर्म एवं भारतीय सभ्यता को प्रभावित करता है प्रथम बिंदु चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि का प्रारंभ किया गया है ।तदनुसार सम्राट विक्रम आदित्य ने विक्रम सवंत कि इसी तिथि को शुरुआत की अंत भारतीय नव सवंतसर की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही बनाया जाता है ।दूसरे बिंदुओं में चैत्र नवरात्रि का महापर्व भारतीय वाघनीय में हर 6 महीने में एक नवरात्रि का आगमन होता है। चैत्र शुक्ल पक्ष हिंदू नव वर्ष से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है। मां भगवती जगदंबा के नव दुर्गा रूप का नौ दिवस का पूजन मंदिरों में अनुष्ठान एवं घर घर में मां भगवती का जागरण पूजन करके हम अपने संपूर्ण दोषों को दूर करते हैं ।और नववर्ष की शुरुआत करते हैं ऋतु परिवर्तन के अनुसार हमारे शरीर एवं मानसिक विकास की शुरुआत इसी तिथि से होती है समस्त प्राकृतिक पलास के पुष्पों से होली के रंगों से बसंती बहार से मधुमास से सुसज्जित होता है ।सुभाषित सुगंधित पुष्पों से वन संपदा सज जाती है ।इसी तरह संपूर्ण प्रकृति नव वर्ष का स्वागत करती है और हमारे हृदय में आल्हाद उत्पन्न करती है ।चतुर्थ बिंदु संपूर्ण विश्व में फैले हुए हिंदुत्व के एकमात्र हिंदू नव वर्ष के रूप में स्थापित चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष को हम सभी को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए ।प्रातः काल अपने घर के ऊपर एक ध्वज लगाए दीप से द्वार सजाए सभी मित्रों परिचितों को नववर्ष की शुभकामनाएं दे नन्हे मुन्ने बच्चे को मिठाइयां देखकर बताएं कि आज हमारे हिंदू नववर्ष की शुरुआत है ।इसी तरह मस्तक में तिलक धारण कर मंदिरों में जाकर नहीं तो अपने घर पर ही मां भगवती का पूजन कर हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि मनाए संपूर्ण प्रदेश और देश वासियों को हिंदू नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
To Top