राजधानी में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 में प्रतापपुर के युवाओं ने मारी बाजी... गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल पर किया कब्ज़ा...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

राजधानी में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 में प्रतापपुर के युवाओं ने मारी बाजी... गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल पर किया कब्ज़ा...-

@प्रतापपुर//शशी रंजन सिंह।।
छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 की प्रतियोगिता में प्रतापपुर क्षेत्र के सेल्फ डिफ़ेन्स के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में बाजी मारी, इस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल पर अपना कब्ज़ा किया। 

रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतापपुर के 07 होनहार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, कराटे के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन एम हैदर अली तथा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वरुण पाण्डेय के नेतृत्व में तथा आयुष महराज सरगुजा चीफ एवं विशाल विश्वकर्मा क्षेत्र प्रभारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के खिलाड़ियों नें राजधानी में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरान्वित किया।

इस कराटे चैंपियनशिप 2021 में गोल्ड ,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अर्जित करनें वाले प्रतिभागियों में परबतिया रजवाड़े, सुमित्रा पैकरा , नीलम सिंह, बाधवरोजा संदिल्य, निमी रजवाड़े तथा परमिता शामिल हैं।
To Top
ADVERTISEMENT