छत्तीसगढ़ में फिर से हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... आपत्तिजनक हालत में मिले 03 युवक और 02 युवतियों से कई आपत्तिजनक सामान जप्त...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ में फिर से हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... आपत्तिजनक हालत में मिले 03 युवक और 02 युवतियों से कई आपत्तिजनक सामान जप्त...

@रायगढ़//सीएनबी लाईव।। 

जिले के कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सर्किट हाउस के पास एक मकान में छापेमारी की जिसमे 3 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने पांचों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सुचना :

इस सेक्स रैकेट के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आए कुछ युवक-युवतियां के हाव-भाव ठीक नहीं लग रहे थे। कॉलोनी के रहवासियों ने कोतवाली टीआई मनीष नागर को सूचना दी। इसके बाद रायगढ़ एसपी ने रायगढ़ सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

मकान में छापेमारी :

पुलिस ने बताया कि सीएसपी अविनाश सिंह ने प्वॉइंटर को उक्त मकान में भेजा गया जहां दो युवती और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। तत्काल प्वॉइंटर ने रेड टीम को सूचना दी। रायगढ़ सीएसपी, कोतवाली टीआई मनीष नागर, उप निरीक्षक बीएस डहरिया समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मकान में छापेमारी की।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती :

पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक हालत में दो युवती और तीन युवक दिलखुश यादव, ओम प्रकाश भोय और दीपक कुमार गुप्ता मिले। पुलिस की टीम मौके से 5 मोबाइल, युवतियों के पास से 1700 रुपये और आपत्तिजनक सामान जब्त की है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है।

To Top