पति बाहर जाते ही देवर मिटाता था अपनी ही भाभी से हवस की भूख... वीडियो बनाकर वसूले 05 लाख रूपये भी, और फिर...

पति बाहर जाते ही देवर मिटाता था अपनी ही भाभी से हवस की भूख... वीडियो बनाकर वसूले 05 लाख रूपये भी, और फिर...

@मध्यप्रदेश//सीएनबी लाईव।।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर अपनी भाभी से दुष्कर्म करता रहा साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। घटना ग्वालियर के डीडी नगर की है।

पीड़ित महिला सोमवार को महाराजपुरा थाना पहुंची और इस बात की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि उत्तरप्रदेश के मथुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ग्वालियर के डीडी नगर में रहती है। यहां वो अपने पति के साथ साड़ियों का व्यवसाय करती है। साल 2016 में मथुरा से उसके पति का चचेरा भाई अमित उनके घर रहने आया था। फरवरी 2016 में एक दिन जब महिला का पति घर पर नहीं था। तब अमित ने महिला की 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वो महिला को लगातार परेशान करने लगा।

इसके बाद तो जब भी महिला का पति बाहर जाता वो उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा और पीड़ित महिला से 5 लाख रुपए ले चूका था पर उसका लालच दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा था इस बात से महिला काफी परेशान हो चुकी थी। सोमवार को वह महाराजपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने बताया है कि उसका देवर पिछले डेढ साल से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। कई बार उसने देवर को समझाया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। शारीरिक संबध बनाने के लिए वह वीडिय़ों का हवाला देकर धमकाता था और उससे कहता कि यह वीडियो वायरल कर देगा जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी। बदनामी के डर से वह सब कुछ चुपचाप इतने दिनो सहती रही।

To Top