रिश्वतखोर महिला एसडीएम ने पहले जज से रचाई शादी... फिर जाना पड़ा जेल वापस...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

रिश्वतखोर महिला एसडीएम ने पहले जज से रचाई शादी... फिर जाना पड़ा जेल वापस...

@राजस्थान//सीएनबी लाईव।। 

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अफसर और निलंबित एसडीएम पिंकी मीणा (SDM Pinki Meena) की शादी के बाद आज जेल में सरेंडर करना होगा। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शादी(Pinky Meena ki Shaadi) सुर्खियों में बनीं हुई थी।

निलंबित आर ए एस पिंकी मीणा की शादी हो चुकी है। इसके साथ ही अब उनकी जमानत की मियाद भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में आज रविवार को पिंकी मीणा को वापस जेल जाना होगा। उल्लेखनीय है कि दौसा महाघूसकांड की आरोपी पिंकी मीणा पिछले लगभग डेढ़ माह से लगातार सुर्खियों में है।

दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि से 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड करने के आरोप में एसीबी ने 13 जनवरी को पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। बांदीकुई की तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा ट्रैप होने के बाद से ही जेल में थी। इसी बीच पिंकी मीणा के जेल ने पहले एसीबी कोर्ट में शादी के लिए जमानत याचिका दाखिल की थी।

लेकिन एसीबी कोर्ट ने जमानत देने से मना कर दिया था। इसके बाद पिंकी मीणा ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बैंच ने जमानत याचिका दायर की थी । लिहाजा कोर्ट ने फैसला देते हुए शादी के लिए पिंकी मीणा को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। इस अंतरिम जमानत के दौरान ही पिंकी मीणा की 16 फरवरी को दौसा के बसवा के रहने वाले जज से शादी रचाई थी और अब अंतरिम जमानत की अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब पिंकी को दोबारा जेल जाना होगा।

दोपहर तक कर सकती है सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार पिंकी मीणा रविवार दोपहर तक सरेंडर कर सकती है। जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करने के बाद पिंकी मीणा को जेल में जाना होगा। वहीं आगे इसी तरह भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि पिंकी मीणा की शादी काफी चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर विवाह स्थल की कुछ तस्वीरें इन दिनों जमकर वायरल हुई। तस्वीरों के साथ पिंकी मीणा की शादी के आयोजन लग्जरी मैरिज गार्डन को लेकर भी चर्चे रहे । साथ ही पिंकी मीणा के रिश्तेदारों और मेहमानों को लग्जरी सुविधाएं और शाही अंदाज में मेहमान नवाजी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट किए गए।

उल्लेखनीय है कि पिंकी मीणा की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा। इसके पीछे वजह यह थी कि शादी के कार्ड में दो विशेष मैसेज दिए गए थे। इसमें पहला कार्ड में पहला संदेश दिया गया है “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, सभी कोविड-19 का पालन करें और मास्क लगा कर आए”। इसी कार्ड में व्यर्थ खाना नहीं जाए इसके लिए भी एक संदेश दिया गया है। शादी के कार्ड में लिखा गया है कि “इतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए , ना की नाली में।"

To Top
ADVERTISEMENT