छत्तीसगढ़ में अश्लील विडियो का मामला बढ़ा रहा राजनीतिक हलचल... पूर्व मंत्री लता उसेंडी नें कहा...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ में अश्लील विडियो का मामला बढ़ा रहा राजनीतिक हलचल... पूर्व मंत्री लता उसेंडी नें कहा...

@रायपुर//सीएनबी लाईव।।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष के अंतरंग प्रेम संबंधों से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के मद में मदमस्त है. इस तरह वीडियो के वायरल होने पर उसेंडी ने कहा कि बेटियों के स्वाभिमान की चिंता प्रदेश सरकार को नहीं है और न ही उनके कार्यकर्ताओं को है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. साथ ही डिजिटल डाटा की पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि सत्यता पर पर्दा ना डाला जा सके. पूर्व मंत्री उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष से कैसे करीबी संबध हैं, किसी से छिपा नहीं है।

To Top
ADVERTISEMENT