अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान, कम होगी ठंड

अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान, कम होगी ठंड

Avinash

अगले तीन दिनों में ठंड कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसा पूर्वी हवाओं के गुजरने की वजह से है। यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त जम्मू कश्मीर से गुजर रहा है। इस दौरान पूर्वी हवाओं का आगमन हो रहा है। पूर्वी हवाओं के आने से ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वर्तमान में शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से पेंड्रा का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे अधिक ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर शहर में ठंड अच्छी बढ़ने से इसका असर जनजीवन पर भी नजर आ रहा है। शहर में फुटपाथ बाजार हो या उलन मार्केट गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आई है। सिम्स चौक से लेकर गोलबाजार तक और शहर के विभिन्न हिस्सों में गर्म कपड़ों के बाजार में भीड़ धिक नजर आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rtXXpU
https://ift.tt/3psQu8C
To Top