पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा बालोद द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा बालोद द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन...

@पीयूष कुमार//बालोद।।
आज पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के काफिला में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसके विरोध में भाजपा ने शहर के प्रमुख मार्गो में रैली निकाल कर विरोध दर्ज किया और सभी ने एक स्वर में ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 

इस मामले में क्षेत्र कि राजनीती गलियारों से सामने आई प्रतिक्रियाऐं :-

"लोकतंत्र व प्रजातंत्र की हत्या की है ममता सरकार के गुंडों ने" - राकेश यादव भाजपा मंत्री 

"पश्चिम बंगाल की घटना घोर निंदनीय है" - कृष्नकांत पवार जिलाध्यक्ष भाजपा 

"बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पूरी भाजपा साथ है" - सुरेश निमलकर शहर भाजपा अध्यक्ष 

"आज बंगाल में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के काफिले की हमला ममता सरकार के पतन की शुरवात है युवा मोर्चा ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग करता है" - अमित चोपडा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
To Top