राज्य के इंजीनियरिंग और फार्मेसी में एडमिशन के लिए संस्थावार काउंसलिंग शुरू हो गई है। दो राउंड में होने वाली स्पेशल काउंसलिंग 5 दिसंबर तक चलेगी। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन का 25 नवंबर को अंतिम दिन रहा। 33 इंजीनियरिंग काॅलेजाें की 12 हजार 21 सीटाें में से 4 हजार 464 सीटों पर स्टूडेंट्स एडमिशन ले चुके हैं। 7 हजार 557 सीटें खाली हैं। प्रतिशत के लिहाज से कुल सीटों में से 63 फीसदी सीटें खाली हैं। स्पेशल काउंसिलिंग के जरिए इन्हीं सीटों को भरने की कोशिश की जाएगी। इस साल इंजीनियरिंग और फार्मेसी में एडमिशन लेने का यह आखिरी मौका होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए 0771243866 पर संपर्क कर सकते हैं।
स्पेशल राउंड की काउंसलिंग की खास डेट्स
- पहले राउंड की मेरिट सूची : 27 नवंबर को दोपहर 4 बजे जारी की जाएगी।
- संबंधित संस्थान में उपस्थित होने की तिथि : 28 नवंबर सुबह 11 बजे
- एडमिशन : 28 नवंबर दोपहर 1 बजे से 29 नवंबर शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में एडमिशन दिया जाएगा।
- दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन : 30 नवंबर सुबह 11 बजे से 1 दिसंबर शाम 5 बजे तक
- मेरिट लिस्ट: 3 दिसंबर दोपहर 4 बजे
- संबंधित संस्थान में उपस्थित होने की तिथि: 4 दिसंबर सुबह 11 बजे
- एडमिशन : 4 दिसंबर दोपहर 1 से 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक
जानिए इंजीनियरिंग और फार्मेसी की कितनी सीटाें पर हुए हैं एडमिशन
कोर्स | एडमिशन | कुल सीट |
बीई | 4464 | 12021 |
डिप्लोमा इंजी. | 3673 | 8572 |
बी फार्मेसी | 1953 | 2365 |
डी फार्मेसी | 2305 | 2615 |