एन.एस.एस. स्वयंसेवक गांवों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे जागरूक...

एन.एस.एस. स्वयंसेवक गांवों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे जागरूक...



@विनोद कुमार

सरगुजा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लोगों में स्वास्थ्य प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस अभियान में पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डॉ.समरेंद्र सिंह राज्य संपर्क अधिकारी रासेयो, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के निर्देशन एवं जिला संगठक प्रो. एम. सी. हिमधर व प्राचार्य डॉ. आई. एल. देवांगन के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवशंकर राजवाड़े व रोहित साहू के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को फिट रहने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। स्वयंसेवक अपने-अपने गांव में ग्रामीण युवाओं के साथ मिलकर लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं!

स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए फिटनेस जरूरी है, वर्तमान स्थिति में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शरीर को फिट रखना तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि जरूरी है, इसके लिए हमने योग, व्यायाम, साइकिलिंग, वांंकिंग, खो-खो, कबड्डी, प्रतिदिन दौड़, पीटी सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से हम स्वयं और गांव के लोगों को फिट रखने के लिए करा रहे हैं। यह कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू हुआ और 2 अक्टूबर तक चलेगा। स्वयंसेवक अपने-अपने गांवों में युवा मित्र के साथ मिलकर इस फिट इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं!


कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू ने ग्राम टेमरी में, स्वयंसेविका सीमा कुशवाहा ने ग्राम खैरी में फिट इंडिया अभियान चलाया!!!
To Top