सरगुजा के छात्रों ने बनाया आटोमेटिक सेनिटाइज़र मशीन... कलेक्टर के समक्ष मॉडल प्रदर्शित...

सरगुजा के छात्रों ने बनाया आटोमेटिक सेनिटाइज़र मशीन... कलेक्टर के समक्ष मॉडल प्रदर्शित...

Avinash

|ब्यूरो•सरगुजा|
सूरजपुर: नगर के छात्रों ने खुद की बनाई हुई सेंसर पर कार्य करने वाली ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन का कलेक्टर रणबीर शर्मा के समक्ष प्रदर्र्शन किया। दिन ब दिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण में शासन द्वारा बताए गए सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के साथ ही खुद को सुरक्षित व स्वस्थ रखा जा सकता है। लॉकडाउन में रियायत मिलने के साथ ही जगह-जगह लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर नगर के तीन छात्रों ने ऑटोमेटिक सैनिटाइज करने वाली मशीन का निर्माण किया है। इसका प्रदर्शन उन्होनें कलेक्टर रणबीर शर्मा के समक्ष किया। कलेक्टर ने छात्रों द्वारा बनाई मशीन का अवलोकन कर उनकी सराहना की। बता दें कि नगर के छात्र आर्यन चौबे, अंकुश सिंह व आयुष गुप्ता ने मिलकर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन बनाई है। यह मशीन सेंसर पर कार्य करती है। मशीन के नीचे हाथ रखने पर सैनिटाइजर उपलब्ध होता है।
To Top