जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम चांदो पहुँच कर ग्रामवासियों के बिच मनाया कर्मा तिहार...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम चांदो पहुँच कर ग्रामवासियों के बिच मनाया कर्मा तिहार...

Avinash

|ब्यूरो•लखनपुर|✍️सत्यम साहू|
लखनपुर के ग्राम चांदो पहुँचकर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्रामवासियों को कर्मा त्योहार की बधाई दी, इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी को कर्मा पर्व की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाये!

आप लोग त्योहार सादगी पूर्ण रूप से मनाए, आज पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, आप सभी को भी इससे बचना है, आप सभी सोसल डिस्टेंस का पालन और मास्क हमेशा लगाए रखे! कोरोना से हम सभी को डरना नही है बल्कि उससे लड़ना है जो आप सभी कर सकते है, समय समय पर हाथ धोते भी रहना है और सादगी से त्योहार मनाने है! 



ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने मादर बजाकर कर्मा पर्व की बधाई दी। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के साथ लखनपुर वार्ड पार्षद अमित बारी, कांग्रेस मीडिया विभाग मक़सूद हुसैन, चांदो जनपद सदस्य शकुंतला मझवार, सरपंच मोहरलाल, कपिल राजवाड़े, ग्राम सचिव सतनारायण सिंह, रोजगार सहायक मुनेश्वर, शिवाराम, शिवपाल प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रहे!!!
To Top