CG "ग्राम पंचायत महंगई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष ग्रामसभा आयोजित... ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प...देंखे?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "ग्राम पंचायत महंगई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष ग्रामसभा आयोजित... ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प...देंखे?


 


(ब्लॉक प्रेमनगर संवाददाता – नीरज रवि)

प्रेमनगर, सूरजपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत महंगई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह पैकरा, उपसरपंच तीरथ राम राजवाड़े, ग्रामसेवक, पंचगण, युवा वर्ग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामसभा में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सहयोग देने की अपील की गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अपने गांव में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि बच्चों को कम उम्र में विवाह के बंधन में बांधने के बजाय उन्हें बेहतर शिक्षा, सुरक्षित बचपन और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया गया कि बाल विवाह का बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं को मिलकर इस कुप्रथा के खिलाफ आगे आनाचाहिए 

कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

CNB LIVE NEWS www.cnblivenews.com


To Top