कोरिया/आज सहकारी समिति केंद्र सलबा (सोसाइटी) में धर्मवती राजवाड़े,सभापति जनपद पंचायत बैकुंठपुर एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा ने पहुंचकर अन्नदाता किसान भाइयों से आत्मीय मुलाकात कीए एवं धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस दौरान किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी,टोकन व्यवस्था,उपार्जन प्रक्रिया एवं केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सरलता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
इस अवसर पर रामफल राजवाड़े,कमलेश राजवाड़े,प्रबंधक बाला जी रेड़ी एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
हमारा संकल्प है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान हो, उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और धान खरीदी केंद्रों पर उन्हें सम्मानजनक एवं बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों।
किसान केवल अन्नदाता ही नहीं,बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की मजबूत नींव हैं। किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्राथमिकता है।
किसान का सम्मान,प्रदेश का अभिमान!अन्नदाता का मान-सम्मान,हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता!


