बैकुंठपुर/कोरिया। ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के अवसर पर SECL बैकुंठपुर स्थित गौतम सदन में रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने सहभागिता की।इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरिया की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। चैंबर की ओर से जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता, सदस्य आदर्श गौतम एवं दुर्गेश पांडे ने रक्तदान किया।
रक्तदान को बताया सबसे बड़ा दान
कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में अभी भी कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर करने की आवश्यकता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में उपलब्ध रक्त किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, SECL जीएम नरेश प्रसाद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, चैंबर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा सहित संरक्षक मनोज गुप्ता एवं नसीम असदक मौजूद रहे।
इसके अलावा आदर्श गौतम, अभय बड़ेरिया, दुर्गेश पांडे, आशीष बड़ेरिया सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने रक्तदान के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और जन-जागरूकता का संदेश दिया।
CG कोरिया- "सेवा ही संकल्प अभियान में शारदा गुप्ता ने किया रक्तदान, रक्तदान को बताया सबसे बड़ा दान...देखें?
September 24, 2026
Share to other apps





