CG कोरिया "सर्वसम्मति से अमृतांशु मिश्रा बने तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कोरिया जिला अध्यक्ष...नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "सर्वसम्मति से अमृतांशु मिश्रा बने तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कोरिया जिला अध्यक्ष...नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित...देखें?


कोरिया, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला कोरिया इकाई की बैठक में संगठनात्मक बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में अमृतांशु मिश्रा को सर्वसम्मति से कोरिया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।


उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारी साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमृतांशु मिश्रा ने संगठन की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की।


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। उनका प्रयास रहेगा कि कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उचित मंच तक पहुंचाया जाए और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए।


बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया।


संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमृतांशु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोरिया जिला इकाई में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा जाएगा। 


संवाददाता: संतोष सिंह सूर्यवंशी

To Top