सूरजपुर। श्री नवयुवक गणेश पूजा समिति, प्रगतिनगर सूरजपुर द्वारा आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में आज भक्ति एवं संगीत से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गायक मुकेश कुर्रे अपनी शानदार प्रस्तुति और भक्तिमय गीतों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
आयोजन में भोला म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। गणेश भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम को लेकर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।


