सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पूर्व में सड़क मरम्मत एवं गड्ढों को भरने का कार्य कराया गया था, लेकिन मरम्मत के दौरान कई छोटे गड्ढे पूरी तरह नहीं भरे जा सके। समय बीतने के साथ यही गड्ढे बड़े होने लगे और सड़क पर आवागमन प्रभावित होने लगा।इसी समस्या को देखते हुए पटना पुलिस ने जनहित में पहल करते हुए सड़क के गड्ढों में मुरम भरवाने में सहयोग किया। इस कार्य में पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, सिपाही संदीप साए एवं समस्त थाना स्टाफ का सहयोग रहा।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य सड़क पर आवागमन को सुगम बनाना और गड्ढों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना रहा। पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
हालांकि, यह अस्थायी राहत है। सड़क की स्थायी समस्या के समाधान के लिए संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शेष गड्ढों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्ण मरम्मत किया जाना आवश्यक है।
जनहित का सवाल
जब पुलिस को सड़क के गड्ढे भरने में सहयोग करना पड़ रहा है, तो क्या संबंधित विभाग अब शेष गड्ढों की स्थायी मरम्मत की जिम्मेदारी निभाएगा?


