नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया सेवा, समर्पण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया सेवा, समर्पण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश...देखें?


 ‘


*कोरिया, 23 सितंबर 2026/* माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पटना में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया। प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को प्रेरित किया। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, एल्डरमैन श्री जवाहर लाल गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष श्री ऋषभ शाही, वरिष्ठ नागरिक श्री सुनील सिंह, एल्डरमैन श्री रितेश सिंह, सरपंच करजी श्री राजेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि श्री अंशु देवांगन, शैक्षिक समन्वयक श्री अशोक गुप्ता, प्राचार्य श्री डी.के. सिंह, श्री सुनील जायसवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा एवं समर्पण की भावना को समाज तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

To Top