कोरिया | पोड़ी-बचरा। पोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटमा सोनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे संतोष कुमार कमरों की आकस्मिक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार कमरों खेत में मौजूद थे। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
⚠️ बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी जरूरी
घटना एक बार फिर बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से होने वाले खतरे को सामने लाती है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले खेतों, पेड़ों और अन्य असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
स्थान: डकईपारा, पटना, जिला कोरिया, छत्तीसगढ़
CNB LIVE NEWS | रिपोर्टर: संतोष सिंह सूर्यवंशी


