CG "टेट पास शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू...शिक्षकों में से वरिष्ठता के आधार पर रिक्त प्रधानपाठक पदों पर होगी पदोन्नति...देंखे?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "टेट पास शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू...शिक्षकों में से वरिष्ठता के आधार पर रिक्त प्रधानपाठक पदों पर होगी पदोन्नति...देंखे?


अंबिकापुर। माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर शासन एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सरगुजा संभाग में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार टेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षक पदोन्नति के लिए अपात्र माने जा रहे हैं।


सरगुजा संभाग में प्राथमिक विद्यालयों के 2,045 तथा माध्यमिक विद्यालयों के 2,871 शिक्षक टेट परीक्षा उत्तीर्ण हैं। इन्हीं शिक्षकों में से वरिष्ठता के आधार पर रिक्त प्रधानपाठक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग राजेश सिंह ने संभाग के सभी छह जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर जिलेवार शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।


संभाग में प्राथमिक विद्यालयों में कुल 14,336 शिक्षक तथा माध्यमिक शालाओं में 10,882 शिक्षक कार्यरत हैं।


जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार प्राथमिक शालाओं के 12,291 तथा माध्यमिक शालाओं के 8,011 शिक्षक टेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं हैं। शासन के निर्देशों के तहत ये शिक्षक वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में अपात्र माने जाएंगे।


इस निर्णय के बाद टेट उत्तीर्ण शिक्षकों में पदोन्नति की उम्मीद बढ़ी है, वहीं टेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों के बीच इसे लेकर निराशा की स्थिति बनी हुई है।

To Top
ADVERTISEMENT