CG कोरिया" रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रहित, क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया" रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रहित, क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा...देखें?

 


पोड़ी-बचरा। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-बचरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।






शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ अनित बखला सहित स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले लोगों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. शुभम जायसवाल, प्रवीण पैकरा, डॉ. हिमांशु जायसवाल, गणेश यादव, रविंद्र पैकरा एवं सूर्य साहू सहित क्षेत्र के लोग शामिल रहे। सभी ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन एवं अन्य गंभीर परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। ऐसे रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है।

शिविर के सफल आयोजन में बीएमओ अनित बखला सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

To Top
ADVERTISEMENT