📰 CNB LIVE NEWS
डबल वसूली के चक्कर में डीईओ को दिया पोस्टिंग का अधिकार!
रायपुर: पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने शिक्षकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण में डबल वसूली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षा सत्र के बीच भारी संख्या में तबादलों के साथ-साथ पोस्टिंग में भी वसूली के लिए नया तरीका अपनाया गया है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास रिक्त पदों की पूरी सूची ऑनलाइन उपलब्ध है, तो स्कूलों में पोस्टिंग का अधिकार डीईओ को क्यों दिया गया?
दुबे ने इसे “डबल इंजन में डबल वसूली” बताते हुए शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े किए हैं।


