कोरबा | खमरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता यादव के नेतृत्व में ग्राम खमरिया में हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और बढ़ गया। पारंपरिक परिवेश में आयोजित इस मिलन समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और लोक संस्कृति व परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एकता, सामाजिक सहभागिता और संस्कृति संरक्षण पर भी जोर दिया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि ऐसे पारंपरिक आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का माध्यम भी हैं।




