पटना, कोरिया। ग्राम पंचायत करहियाखण्ड के उप सरपंच पति मोहम्मद जावेद अली एवं अफरोज खान ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने भाजपा की रीति-नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेने की बात कही।
जानकारी के अनुसार, दोनों कार्यकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव के संपर्क में पहुंचे और भाजपा से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद मंडल अध्यक्ष द्वारा उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार यादव एवं इकाई अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
भाजपा नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। वहीं, इस विषय पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट:
संतोष सिंह सूर्यवंशी
CNB LIVE NEWS
जिला – कोरिया (छत्तीसगढ़)


