CG कोरिया" शिक्षकों की समस्याओं को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन...वेतन भुगतान व कार्यालयीन कार्यों में विलंब का लगाया आरोप, शीघ्र समाधान की मांग...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया" शिक्षकों की समस्याओं को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन...वेतन भुगतान व कार्यालयीन कार्यों में विलंब का लगाया आरोप, शीघ्र समाधान की मांग...देखें?



बैकुंठपुर, कोरिया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, जिला कोरिया के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी, बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय बैकुंठपुर में शिक्षक (एलबी) संवर्ग के वेतन भुगतान एवं अन्य आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब किए जाने की शिकायत की।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि वेतन भुगतान सहित विभिन्न कार्यालयीन कार्यों में देरी के कारण शिक्षकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कार्यालय में शिक्षकों के साथ अपेक्षित व्यवहार नहीं किए जाने का भी उल्लेख किया गया है, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है।

टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले में आवश्यक हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन एवं बीईओ कार्यालय के घेराव के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर तिवारी सहित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

दूसरा पक्ष:


समाचार प्रकाशित होने तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 

To Top