सूरजपुर। जिले के ग्राम पंचायत सलका स्थित प्राथमिक शाला चारपारा में शिक्षकों की कमी को लेकर भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला इकाई सूरजपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में पहले से शिक्षकों की कमी है। इसके बावजूद दो शिक्षकों का संलग्नीकरण/स्थानांतरण किए जाने से लगभग 45 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आवेदनकर्ता ने मांग की है कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए दोनों शिक्षकों को पुनः प्राथमिक शाला चारपारा में पदस्थ किया जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
हालांकि, इस मामले में शिक्षा विभाग का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
CG" प्राथमिक शाला चारपारा में शिक्षकों की कमी का मामला कलेक्टर तक पहुंचा, पदस्थापना बहाल करने की मांग..देखें?
August 03, 2026
Share to other apps



