CG कोरिया " दूरस्थ वनांचल ग्राम कांसा बहरा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 44 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण...देंखे?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया " दूरस्थ वनांचल ग्राम कांसा बहरा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 44 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण...देंखे?

 

पोड़ी बचरा (कोरिया), 05 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार उप तहसील पोड़ी बचरा के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन वनांचल ग्राम कांसा बहरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए कुल 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि शिविर के दौरान 10 मरीजों में सर्दी-बुखार, 2 मरीजों में उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 1 मरीज में शुगर की समस्या पाई गई। वहीं 31 अन्य मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सभी मरीजों की मलेरिया जांच भी की गई।


शिविर के दौरान मलेरिया सलाहकार रनेश शुक्ला ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी। वहीं डॉ. आर.के. यादव ने मरीजों का उपचार करते हुए आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।


शिविर के सफल संचालन में सुपरवाइजर कनौजे, अरविंद, उद्यान सिंह (RHO) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन करने की मांग की।


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

To Top