डीएवी की छात्रा आदिति सिंह ने कॉमर्स में हासिल किया प्रथम स्थान, 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मानI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

डीएवी की छात्रा आदिति सिंह ने कॉमर्स में हासिल किया प्रथम स्थान, 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मानI

शशि रंजन सिंह



*शशी रंजन सिंह* 

*सूरजपुर/जरही( सी एन बी न्यूज ब्यूरो चीफ):--*  एसईसीएल के अंतर्गत संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल, भटगांव की मेधावी छात्रा आदिति सिंह ने कक्षा 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित परिवार में हर्ष का माहौल है।
आदिति सिंह, पिता रंधीर सिंह एवं माता रेखा सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा एलकेजी से डीएवी पब्लिक स्कूल, भटगांव से शुरू की और कक्षा 12वीं तक इसी विद्यालय में अध्ययन करते हुए निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। सत्र 2025-26 में उन्होंने कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

आदिति की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पूरी स्कूली शिक्षा इसी विद्यालय से पूरी की। कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब वह उच्च शिक्षा के लिए इंदौर चली गई हैं, जहां वह अपने आगामी शैक्षणिक लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सम्मान समारोह में किया गया सम्मान

आदिति सिंह की उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक शरद तिवारी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल, भटगांव की प्रचार्या एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने आदिति की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम

आदिति की सफलता को उनकी नियमित पढ़ाई, मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया गया। शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई के प्रति निरंतर गंभीरता दिखाई और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया। उनकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

आदिति सिंह की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सभी ने उम्मीद जताई कि वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, विद्यालय और भटगांव क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
To Top
ADVERTISEMENT