कोरिया, 22 जुलाई 2026।जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में बुधवार को कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास एवं आजीविका से जुड़ी सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वाले सरपंचों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास, सहायक संचालक पंचायत आशीष सिंह सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
जल संरक्षण पर विशेष जोर
कलेक्टर ने केंद्र सरकार की वीबी-जीरामजी योजना के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता अनुसार बालिका शौचालय निर्माण के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर कार्य प्रारंभ करने तथा अधिक से अधिक जल संरक्षण कार्य स्वीकृत कर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने पर बल दिया।
आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनमन आवास एवं एमएमएवाई की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिन हितग्राहियों ने अनुदान राशि प्राप्त करने के बाद भी लंबे समय से मकान निर्माण शुरू नहीं किया है, उनके विरुद्ध राशि वसूली की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की जाए।
स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ें
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सोख्ता गड्ढों, व्यक्तिगत शौचालयों एवं अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में इन कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं को स्थायी आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने आजीविका डबरियों एवं तालाबों में मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विभिन्न योजनाओं के समन्वय से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर बल दिया।
संवाददाता: संतोष सिंह सूर्यवंशी
मो.: 6260781992
CNB LIVE NEWS
UAN REG. NUMBER: CG11D0001136
CG कोरिया योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई... "ग्रामीण आजीविका में वृद्धि के लिए योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जरूरी – कलेक्टर रोक्तिमा यादव...देखें?
July 22, 2026
Share to other apps


